जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया

सुपौल. जिले के किशनपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की जीविका दीदियों द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करना और नागरिकों को लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था. कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया, समूह बैठकों का आयोजन किया और जागरूकता संवाद के माध्यम से महिलाओं सहित सभी पात्र मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया. स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जीविका दीदियों का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत करेगा और मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >