छठ घाट निर्माण कार्य में ग्रामीणों ने अनियमितता का लगाया आरोप

जांच में पहुंचे जेई

– जांच में पहुंचे जेई राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के धरहरा स्थित बाबा भीमशंकर महादेव मंदिर परिसर में शिवगंगा पर बन रहे सीढ़ीनुमा छठ घाट निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है. यह निर्माण कार्य ग्राम पंचायत की 15वीं वित्त योजना मद से लगभग 15 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर अब तक योजना से संबंधित कोई सूचना पट्ट नहीं लगाया गया है. साथ ही निर्माण कार्य में घटिया ईंट और स्थानीय उजला बालू का उपयोग किया जा रहा है. जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए है. शुक्रवार को प्रदीप चौधरी समेत कई ग्रामीण निर्माण स्थल पर पहुंचे और प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की. ग्रामीणों ने योजना स्थल पर सूचना पट्ट लगाने की मांग भी उठाई. इस दौरान विरोध को लेकर कुछ स्थानीय लोगों के साथ बहस और विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो गई. ग्रामीणों के अनुसार योजना के अभिकर्ता पंचायत सचिव अर्जुन कुमार हैं. लेकिन वे कार्य स्थल पर नहीं पहुंच रहे हैं. इसके बावजूद निर्माण कार्य लगातार जारी है. लोगों ने आरोप लगाया कि धरहरा पंचायत में कई योजनाएं अधूरी पड़ी हैं. जबकि उनकी राशि की निकासी पहले ही की जा चुकी है. मामले को लेकर ग्रामीणों ने लोक शिकायत निवारण कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है. लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को राघोपुर प्रखंड कार्यालय के जेई नवीन कुमार जांच के लिए योजना स्थल पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में राघोपुर बीडीओ को लिखित एवं मौखिक रूप से पूर्व में सूचना दी जा चुकी है, बावजूद इसके निर्माण कार्य नहीं रोका गया, वहीं मामले में बीडीओ सतेंद्र कुमार यादव ने कहा कि योजना के अभिकर्ता पंचायत सचिव हैं, जो फिलहाल हड़ताल पर हैं. ऐसे में किस आधार पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, इसकी जांच की जाएगी. उन्होंने बताया कि वे स्वयं स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >