जिले में तीसरे दिन भी रुक रुक कर हुई बारिश की फुहार, नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन

ठंड का होने लगा एहसास, आज धूप खिलने की उम्मीद

– ठंड का होने लगा एहसास, आज धूप खिलने की उम्मीद सुपौल. जिले में लगातार तीसरे दिन शनिवार को मोंथा चक्रवात का सीधा असर दिखा. लोगों को तीसरे दिन भी सूर्यदेव का दर्शन नहीं हुआ. दिन भर रुक रुक कर बारिश की फुहार होती रही. अन्य दिनों की भांति सड़कों पर पैदल व बाइक सवार लोगों की उपस्थिति नगण्य रही. हालांकि कि जरूरी कार्य वाले लोग छाता व बरसाती पहन कर आवागमन करते दिखे. आसमान में काले बादल छाये रहे. मोंथा चक्रवात ने लोगों को ठंड का भी एहसास दिला दिया. लोग अपने-अपने घरों में कुलर, पंखा व एसी को विराम दे दिया है. कीचड़मय हुआ सड़क बारिश के बाद गांव की कच्ची सड़क कीचड़मय हो गया है. वहीं शहर के गली मुहल्लों में भी सड़क पर पानी जमा हो गया है. जहां लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश के बाद एक बार फिर जिन स्थानों पर जल जमाव की स्थायी समस्या बनी थी. वहां अब वही समस्या बरकरार हो गया है. धान की फसल को हुई है व्यापक क्षति मोंथा चक्रवात के बाद बदले मौसम के मिजाज से किसानों के खेत में लगी धान की फसल को व्यापक नुकसान पहुंचा है. गहरे खेतों में पके धान की फसल धराशायी हो गयी है, जिसे बचाना मुश्किल है. किसान विवश होकर धान के गिरे फसल पशुचारा में उपयोग कर रहे हैं. किसानों ने बताया कि मौसम साफ हुआ तो धान कटनी शुरू होगी. रबी फसल में होगी देरी बारिश के बाद धान की फसल में पानी जमा हो गया है. जिस कारण धान कटने में अब देरी होगी. धूप खिलती है तो धान कटना पानी लगे खेत में भी धान कटाई की संभावना है. ऐसे में रबी फसल की बुआई में देरी होगी. किसानों ने बताया कि खेत में पानी जमा होने से नमी अधिक हो गयी है. धान कटाई के बाद भी खेत की जोताई संभव नहीं है. धूप खिलने पर जब खेतों का नमी मेंटेन होगा. तब खेतों की सिंचाई संभव है. बताया कि इलाके के किसान 15 नवम्बर से 15 दिसंबर तक रबी की बुआई करते हैं. यह समय रबी फसल बुआई के लिए उपयुक्त होता है. इस अवधि में गेहूं, सरसों आदि की बुआई पर अनुकूल पैदावार होती है. बारिश ने चुनाव प्रचार में भी डाला खलल बिहार विधानसभा चुनाव के तहत सुपौल के पांचों विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इसके लिए चुनावी प्रचार अभियान चरम पर है. नेता व कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में सुबह ही निकल पड़ते हैं. लेकिन बारिश की वजह से चुनावी प्रचार के रफ्तार पर भी लगाम लग गया. बाइक से निकलने वाले कार्यकर्ता आसपास के ही इलाके में चुनाव प्रचार के लिए निकले. वहीं चार पहिया वाहन से कई कार्यकर्ता चुनाव प्रचार के लिए विवश हुए. आज साफ रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मौसम साफ रहेगा. धूप खिली रहेगी. रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहेगी. धूप खिली तो किसानों के लिए खासकर राहत होगी. वहीं आम जनजीवन सामान्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >