हरिराहा पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन

मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे

करजाईन. राघोपुर प्रखंड के हरिराहा वार्ड नंबर 02 में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 197 का मुखिया खुशबू कुमारी, समाजसेवी विकास कुमार टुनटुन, बीपीआरओ शिल्पा कुमारी, सीडीपीओ लक्ष्मी रानी, पीओ रियाज अहमद, एलएस नविता कुमारी एवं पंचायत सचिव अर्जुन कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया. इस दौरान मुखिया ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के में बच्चों के लिए पठन-पाठन की सामग्री, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है. इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को पठन-पाठन में काफी मदद मिलेगी. साथ ही इस दौरान केंद्र संचालिका सुलेखा कुमारी को समय पर केंद्र का संचालन करने व बच्चों को उचित पोषाहार एवं शिक्षा देने का निर्देश गया. साथ ही सभी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की. मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >