अश्रुपूर्ण नेत्रों से भक्तों ने भगवान भास्कर व छठी मइया की प्रतिमाओं का किया विसर्जन

विसर्जन जुलूस में शामिल भक्त लगा रहे छठी मैया के जयकारे, माहौल हुआ भक्तिमय

– छातापुर सूर्य मंदिर में छठ पूजा पर स्थापित किया गया था विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं – विसर्जन जुलूस में शामिल भक्त लगा रहे छठी मैया के जयकारे, माहौल हुआ भक्तिमय छातापुर. छातापुर पंचायत में रानीपट्टी वितरणी नहर पर स्थित सूर्य मंदिर सह मॉडल घाट से मंगलवार की शाम विसर्जन जुलूस निकाली गई. गाजे बाजे के साथ घाट से जुलूस निकालकर भगवान भास्कर सहित अन्य प्रतिमाओं को चुन्नी पंचायत स्थित सुरसर नदी में विसर्जित किया गया, जहां भक्तों ने भगवान भास्कर, छठी मईया एवं मां गंगा को विदाई दी. घाट से निकाली गई विसर्जन जुलूस नहर के रास्ते बहरखेर टोला से होकर मुख्य बाजार पहुंची. इसके बाद मुख्य सड़क से होकर राजस्व कचहरी चौक, बस स्टैंड, ब्लॉक चौक, हाई स्कूल चौक के रास्ते चुन्नी सड़क से चुन्नी स्थित सुरसर नदी घाट पहुंची. इस दौरान सड़क किनारे जगह-जगह खड़े श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं का दर्शन व नमन कर सुख समृद्धि की कामना की. जुलूस में युवाओं ने जमकर नृत्य किया और आतिशबाजी भी की. जुलूस में छठी मैया के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो रहा था. सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया था. सार्वजनिक छठ पूजा युवा समिति द्वारा मॉडल घाट स्थित सूर्य मंदिर में भगवान भास्कर सहित अन्य देवी-देवताओ की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई थी. पूजा समिति के सदस्यों द्वारा नहर पर चचरी तैयार कर उस पर स्थापित मां गंगा की मनमोहक प्रतिमा श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा. मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ के बाद सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं के बीच खीर प्रसाद का वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >