जल संरक्षण व स्वच्छता के प्रति जागरूकता को लेकर सीएचसी में की गयी साफ-सफाई

मिशन के प्रोजेक्ट अमृत के चौथे चरण 22 फरवरी को सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया

छातापुर. संत निरंकारी मिशन द्वारा जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को सीएचसी छातापुर परिसर की साफ-सफाई की गई. मिशन के प्रोजेक्ट अमृत के चौथे चरण 22 फरवरी को सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहरी परिसर में जगह-जगह बिखरे गंदगी को झाड़ू व कुदाल से एकत्र कर उसे नष्ट किया गया. वहीं परिसर स्थित चापाकल के समीप सारी गंदगी थी, उसे भी एकत्र कर जलाया गया. संत निरंकारी मिशन के मुखी महात्मा सुधीर मालाकार ने बताया कि यह अभियान बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्म दिवस पर मनाया जा रहा है. यह प्रयास मानव सेवा और स्वच्छता की भावना को आगे बढ़ा रहा है. यह अभियान देश के 1500 से अधिक स्थानों पर एक साथ चलाया गया है. ””स्वच्छ जल स्वच्छ मन”” के संदेश के साथ यह जन आंदोलन समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास है. मिशन का उद्देश्य है कि जल को केवल एक संसाधन नहीं बल्कि जीवन का आधार और ईश्वर की अमूल्य देन समझा जाना चाहिए तथा इसका संरक्षण प्रत्येक नागरिक अपना नैतिक कर्तव्य भी है. मुखी महात्मा सुधीर मालाकार ने बताया कि सत्तगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित हो रहा है. जो सेवा समर्पण और सहयोग की भावना को सशक्त बना रहा है. वहीं सेवादल इंचार्ज राजकुमार निषाद ने अधिक से अधिक सेवादल एवं आम लोगों से इस मुहिम से जुड़ने और जल संरक्षण एवं साफ-सफाई की संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की. मौके पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प भी लिया. आयोजन में शामिल सुधीर मालाकार, राजकुमार निषाद, धीरेन्द्र मालाकार, संजय कुमार, सिकंदर यादव, दामोदर यादव, दिलखुश देवी, विकास कुमार, मणीकांत कुमार, शशिकांत कुमार, मिथिलेश मुखिया, रितेश कुमार, राहुल मालाकार, डॉ संजीव वर्मा, आयूष राज, कुलदीप कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >