भाजपा युवा मोर्चा ने निकाला आक्रोश मार्च

महावीर चौक पर किया राहुल गांधी का पुतला दहन

– महावीर चौक पर किया राहुल गांधी का पुतला दहन, राष्ट्र की छवि धूमिल करने का लगाया आरोप सुपौल. भारत मंडपम में आयोजित वर्ल्ड एआई समिट के दौरान कांग्रेस यूथ विंग के नेताओं द्वारा कथित रूप से भारत की छवि धूमिल करने के प्रयास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से जिला मुख्यालय में जोरदार आक्रोश मार्च निकाला गया. आक्रोश मार्च का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा ने किया. मार्च के समापन पर महावीर चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर किया गया. पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ विजय शंकर चौधरी ने कहा कि जब पूरा विश्व भारत की तकनीकी क्षमता और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव को देख रहा है, ऐसे समय में इस प्रकार की घटनाएं राष्ट्र की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली हैं. उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया. भाजपा के जिला प्रवक्ता रणधीर ठाकुर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा समिट स्थल पर किया गया कृत्य सुनियोजित था, जिसका उद्देश्य वैश्विक मंच पर भारत को शर्मिंदा करना था. उन्होंने कहा कि यह व्यवहार किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है. भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा ने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन देश की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास देशहित के विरुद्ध है. उन्होंने कहा कि भारत की तकनीकी प्रगति और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर साख से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता ऐसे कृत्यों के लिए जिम्मेदार लोगों को कभी माफ नहीं करेगी. पुतला दहन कार्यक्रम में कार्यालय मंत्री बिमलेंदु ठाकुर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार झा, राजेश कुमार शाह, युवा मोर्चा के संतोष जायसवाल, महिला मोर्चा की रूबी जायसवाल सहित विशाल कुमार मिश्रा, मनीष कुशवाहा, सौरभ सुमन, रोशन राणा, राजेश मलिक, संजीत सिन्हा, मनोज कुमार, सुधीर कुमार चौधरी, अविनाश सौरभ, सचिन कुमार, पन्ना भगत, भोगानंद राजा, नीतीश कुमार, प्रेम कुमार, मनीष कुमार वर्मा, शंकर शाह, श्याम किशोर यादव, हिमांशु पाठक, प्रमोद कुमार, बसंत कुमार, सूरज झा, दिनेश कुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >