आवास सहायकों के कार्य बहिष्कार से आवास योजनाओं से जुड़े कार्य ठप

प्रखंड क्षेत्र के आवास सहायकों और पर्यवेक्षकों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा.

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के आवास सहायकों और पर्यवेक्षकों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा. करीब आठ महीने से वेतन भुगतान नहीं होने से नाराज कर्मियों ने सामूहिक रूप से काम बंद कर दिया है. इसके कारण प्रखंड में संचालित आवास योजनाओं से जुड़े सभी कार्य पूरी तरह ठप हो गए है, जिससे लाभुकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, 13 आवास सहायक और दो पर्यवेक्षक इस बहिष्कार में शामिल है. कर्मियों का कहना है कि उन्हें पहले से ही अपेक्षाकृत कम वेतन मिलता है. उस पर भी समय पर भुगतान नहीं होने से उनकी आर्थिक स्थिति चरमरा गयी है. परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक खर्चों का प्रबंध करना उनके लिए कठिन होता जा रहा है. संघ के प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वेतन भुगतान की मांग को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया. लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि मजबूरी में सभी कर्मियों को कार्य बहिष्कार का रास्ता अपनाना पड़ा. कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. इधर योजनाओं का कार्य बंद रहने से नए आवेदनों की प्रक्रिया और स्वीकृत आवासों की प्रगति भी प्रभावित हो रही है, जिससे आम लोगों की समस्याएं बढ़ती जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >