अगलगी में एक घर जला, नकद सहित पांच लाख की संपत्ति का नुकसान

ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया

राघोपुर. थाना क्षेत्र के फिंगलास पंचायत अंतर्गत नरहा वार्ड नंबर 03 में बुधवार की देर रात अचानक आग लग जाने से एक घर सहित करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गया. इस अगलगी की घटना में गृहस्वामी का एक घर सहित दो बाईक, डेढ़ लाख रुपये नकद, फर्नीचर, अनाज सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया. हालांकि ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. लेकिन तब तक सबकुछ जल चुका था. पीड़ित गृहस्वामी फिंगलास पंचायत के वार्ड नंबर 03 निवासी राम कुमार यादव ने बताया कि बुधवार की रात करीब 10 बजे वे लोग खाना खाकर सो गए थे. देर रात करीब साढ़े 11 बजे पीछे के एक घर में आग लगने का शोर सुनकर परिवार संग जब बाहर निकले तो देखा कि घर को आग ने पूरी तरह अपने आगोश में ले रखा है. इसके बाद ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका था. गृहस्वामी ने बताया कि अगलगी के दौरान घर में दो मोटरसाइकिल, डेढ़ लाख रुपये नकद, अनाज, फर्नीचर आदि रखा था, जो अगलगी में जलकर राख हो गया. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव ने पीड़ित गृहस्वामी राम यादव से मिलकर परिवार को ढांढस बंधाया. साथ ही हर संभव सहयोग का भरोसा दिया. कहा कि स्थानीय प्रशासन को जांच पड़ताल कर पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक मदद उपलब्ध कराना चाहिए. सीओ रश्मि प्रिया ने बताया कि फिलहाल आवेदन नहीं मिला है. घटना की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी. फोटो – 11 कैप्सन – अगलगी में जला घर व सामान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Basant yadav

वसंत यादव प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 03 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >