मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई भव्य बाइक रैली

रैली का शुभारंभ सदर अस्पताल परिसर से हुआ

सुपौल. बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत स्वीप कोषांग के माध्यम से जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा आज सदर अस्पताल से एक भव्य मतदाता जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया. इस रैली में जिले के विभिन्न विभागों से आए 100 से अधिक बाइक सवार प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. रैली का शुभारंभ सदर अस्पताल परिसर से हुआ, जो रेलवे स्टेशन, गांधी मैदान होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी. इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में निर्भीक, निष्पक्ष और नैतिक मतदान करने की अपील की. कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जीविका, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, प्रबंधक जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, जिला कम्युनिटी मोबिलाइज़र, तथा जिला सूचना एवं जन संपर्क विभाग के विवेक कुमार एवं अभिषेक कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे. इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता का एक वोट बेहद कीमती है, अतः सभी मतदाता निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ मतदान करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >