जिन घरों में नहीं है नौकरी सरकारी, उन घरों के एक सदस्य को महागठबंधन देगा नौकरी : दीपांकर भट्टाचार्य

उन्होंने वर्तमान सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, मुख्यमंत्री सिर्फ नाम के हैं, राज्य को कोई और चला रहा है

सुपौल. किशनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में शनिवार को आयोजित चुनावी जनसभा में भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने महागठबंधन समर्थित भाकपा (माले) प्रत्याशी अनिल कुमार यादव के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की. दीपांकर भट्टाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि महागठबंधन की सरकार बनते ही जिन घरों में सरकारी नौकरी नहीं है, उन घरों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी. उन्होंने घोषणा की कि मकर संक्रांति (14 जनवरी) के दिन शुरू होने वाली माई-बहिन मान योजना के तहत प्रत्येक महिला के खाते में सालाना 30 हजार दिए जाएंगे. साथ ही गैस सिलेंडर 500 में, विधवा एवं वृद्धजन पेंशन 1,500 प्रति माह, और 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया. दीपांकर ने कहा, वे लोग कहते हैं घर-घर मोदी, लेकिन हम कहते हैं घर-घर सरकारी नौकरी. हमें मोदी नहीं, रोजगार चाहिए ताकि हर घर में विकास और सम्मान की रोशनी पहुंचे. उन्होंने जनता से अपील की कि सुपौल जिले के सभी पांच महागठबंधन उम्मीदवारों को विजयी बनाकर भेजें, ताकि बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में नई सरकार बन सके. उन्होंने वर्तमान सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, मुख्यमंत्री सिर्फ नाम के हैं, राज्य को कोई और चला रहा है. बिहार को बिहार का बेटा ही चला सकता है और उसके दर्द को वही समझ सकता है. सभा को संबोधित करते हुए राजद एमएलसी अजय कुमार सिंह ने कहा कि यह चुनाव बिहार की तकदीर बदलने का चुनाव है. उन्होंने कहा, आज राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. सरकारी दफ्तरों में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता. अब जनता ऐसी सरकार चाहती है जो पारदर्शी हो और जनता की आवाज बने. इस अवसर पर प्रत्याशी अनिल कुमार, संजय कुमार, राजद कार्यकारी जिलाध्यक्ष ई विद्याभूषण, जयप्रकाश कुमार (मंगल यादव), माले नेता जय नारायण यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सगीर आलम समेत कई स्थानीय नेता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >