गरीबों का लोन माफ करे सरकार

गरीबों के खून-पसीना से कमाई गई संपत्ति पर डाका डाल रही है.

सुपौल सदर प्रखंड के कर्णपुर धाता टोला वार्ड नंबर 03 में रविवार को दर्जनों कर्ज से दबे परिवार के सदस्यों ने लोन माफी आंदोलन के तत्वावधान में इंसाफ के लिए आयोजित संकल्प सभा व यात्रा में भाग लिया. संकल्प सभा को संबोधित करते हुए लोरिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने कहा कि लोन माफी आंदोलन बिहारवासियों के लिए बहुत आवश्यक है. यह आंदोलन वैसे लोगों के लिए है, जो अपने लोन का भुगतान करने में असमर्थ है और जिनको दिन-प्रतिदिन आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है. कहा कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी के स्टाफ गरीबों के धर्म और धन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. गरीबों के खून-पसीना से कमाई गई संपत्ति पर डाका डाल रही है. महिलाओं के चल संपति को जोड़ जबरदस्ती लूट रहा है. सरकार से इसकी निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं. ऋण माफी वर्तमान समाज की जरूरत है. डॉ कुमार ने कहा कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी के रिकवरी स्टाफ आरबीआई के गाईड लाईन की सरे आम धज्जियां उड़ा रही है. जो कहीं से भी न्यायसंगत नहीं है. संकल्प सभा में रंजीत कुमार, बिहारी राम, कार्तिक शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुरेन्द्र पासवान, छोटू शर्मा, लक्ष्मण राम, सुरेन्द्र राम, मनोज राम, विभा देवी, संगीता देवी, लक्ष्मी देवी, सोनी कुमारी, काजल देवी, दुलारी देवी, सरस्वती देवी आदि ने बढ़ चढ कर भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >