दरवाजे के नीचे लगे पानी में डूबने से बच्ची की मौत

थाना क्षेत्र के परसामाधो पंचायत स्थित परसा गांव में शुक्रवार को बाढ़ के पानी में एक तीन वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गयी

किशनपुर. थाना क्षेत्र के परसामाधो पंचायत स्थित परसा गांव में शुक्रवार को बाढ़ के पानी में एक तीन वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गयी. जानकारी अनुसार परसा गांव निवासी प्रदीप पासवान का 03 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी अपने दरवाजे पर अन्य बच्चों के साथ शुक्रवार दिन के करीब 11 बजे खेल रही थी. दरवाजे के नीचे पानी में वह फिसल गयी. मृतक बच्ची की दादी निर्मल देवी ने बताया कि अन्य दिन के भांति शुक्रवार को भी हम सभी बच्चे को घर पर बच्ची के मां राजो देवी के पास छोड़कर घास काटने गई हुई थी. उसी दौरान बच्ची की मां आंगन में खाना बनाने चली गई. जब वह घर पहुंची तो देखा कि नंदनी नहीं है. खोजबीन के क्रम घर के आगे के पानी में बच्ची का शव मिला. मृतक की मां व दादी का रो रो कर बुरा हाल है. प्रभारी थानाध्यक्ष बैजू कुमार ने बताया कि सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >