सुपौल के वीरपुर में SSB की साइकिल रैली ने फिटनेस का जगाया जुनून, सीमा क्षेत्र में दिया हेल्थ और पर्यावरण का संदेश

Fit India Rally In Virpur: वीरपुर में जवानों और अधिकारियों ने निकाली भव्य साइकिल रैली. “फिट इंडिया-हिट इंडिया” के नारों से गूंजा पूरा इलाका

Fit India Rally In Virpur: वीरपुर से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट. सशस्त्र सीमा बलकी 45वीं वाहिनी द्वारा वीरपुर में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया. इस प्रेरणादायक रैली का उद्देश्य सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों और बल कर्मियों के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाना था.

रैली का आयोजन कमांडेंट गौरव सिंह के निर्देशन और द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत वाहिनी मुख्यालय वीरपुर से हुई, जो सीमा चौकी कटैया तक निकाली गई.

फिटनेस के नारों से गूंजा पूरा रास्ता

साइकिल रैली के दौरान जवानों और अधिकारियों ने “फिट इंडिया-हिट इंडिया”, “स्वस्थ शरीर-स्वस्थ राष्ट्र” और “साइकिल अपनाओ-स्वास्थ्य बढ़ाओ” जैसे नारों के जरिए लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक किया.

पूरे मार्ग में अनुशासन, ऊर्जा और उत्साह का अनूठा दृश्य देखने को मिला. बड़ी संख्या में अधिकारियों, महिला कार्मिकों और बाल कार्मिकों ने भी रैली में भाग लिया.

स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने टीम भावना और अनुशासन का परिचय देते हुए यह संदेश दिया कि स्वस्थ जीवनशैली ही मजबूत और विकसित राष्ट्र की पहचान होती है.

इस दौरान उप कमांडेंट प्रवीण कुमार कौशिक, उप कमांडेंट हरजीत राव, सहायक कमांडेंट राहुल कुमार, डॉ सूर्य प्रताप सिंह, निरीक्षक सामान्य रिजवान अहमद और हितेश्वरी चौधरी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

ग्रामीणों ने की SSB की पहल की सराहना

रैली के दौरान सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम की सराहना की. लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं.

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि नियमित व्यायाम और साइकिल चलाने की आदत न केवल व्यक्ति को स्वस्थ रखती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार साबित होती है.

फिट इंडिया मिशन को मिली नई ऊर्जा

45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा समय-समय पर जनजागरूकता और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं. यह साइकिल रैली भी फिट इंडिया मूवमेंट को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है.

Also Read: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की सुरक्षा बढ़ी, पहले से रची गई थी हमले की साजिश, तीसरा आरोपी अब भी फरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >