पंचायत भवन में लगी आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान

असामाजिक तत्वों पर आग लगाने की शंका

– असामाजिक तत्वों पर आग लगाने की शंका राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के हरिपुर पंचायत भवन में सोमवार की देर रात अचानक लग गई. भीषण आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पंचायत भवन के आगे का पूरा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया. घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुट गए. अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पंचायत भवन को भारी नुकसान हो चुका था. घटना को लेकर जानकारी देते ग्रामीणों ने बताया कि रात में अचानक पंचायत भवन से आग की लपटें उठती देख लोग दौड़ पड़े. सूचना पाकर राघोपुर बीडीओ व राघोपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया. अगलगी की इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने इसे महज हादसा मानने से इंकार करते हुए जानबूझकर आग लगाए जाने की आशंका जताई है. हरिपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जमील अनवर उर्फ टुन्ना ने बताया कि सोमवार की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि पंचायत भवन में आग लगी है. जब तक वे और अन्य लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी. उन्होंने बताया कि अगलगी की घटना में पंचायत भवन में रखे कई फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गए. उन्होंने यह भी बताया कि गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को लेकर टेंट के लिए सैकड़ों कुर्सियां भाड़े पर लाई गई थी. जिन्हें अस्थायी रूप से पंचायत भवन में रखा गया था. आग लगने से वे सभी कुर्सियां भी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गयी. बताया कि आग लगने से लाखों रुपए का क्षति हुआ है. मामले में बीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया है. प्रारंभिक तौर पर यह मामला असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाए जाने का प्रतीत होता है. वहीं, थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, आवेदन मिलने पर जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >