SUPAUL वज्रपात से नारियल के पेड़ में लगी आग, बड़ा हादसा टला

प्रखंड के सुरियारी टेकुना पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 7 में बुधवार देर रात तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान वज्रपात की घटना सामने आई.

प्रतापगंज (सुपौल) से सरोज कुमार महतो की रिपोर्ट SUPAUL NEWS :

प्रखंड के सुरियारी टेकुना पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 7 में बुधवार देर रात तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान वज्रपात की घटना सामने आई. अचानक गिरे बिजली के कड़कने के साथ वज्रपात सीधे एक नारियल के पेड़ पर गिरा, जिससे पेड़ में आग लग गई. यह पेड़ स्थानीय निवासी रामू साह के घर के पास स्थित था. आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता और मौसम की नमी के कारण आग ज्यादा फैल नहीं पाई और जल्द ही नियंत्रित हो गई. गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई. ग्रामीणों ने इसे ईश्वर की कृपा बताते हुए राहत की सांस ली. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के मौसम में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि वज्रपात की घटनाएं जानलेवा साबित हो सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >