भूमि विवाद में मारपीट, दो जख्मी

प्रखंड क्षेत्र के सरायगढ़ पंचायत के चिकनी गांव वार्ड नंबर 08 में रविवार को भूमि विवाद को लेकर सत्यदेव यादव और पड़ोस के सुधीर यादव के बीच मारपीट की घटना घटी

सरायगढ़.

प्रखंड क्षेत्र के सरायगढ़ पंचायत के चिकनी गांव वार्ड नंबर 08 में रविवार को भूमि विवाद को लेकर सत्यदेव यादव और पड़ोस के सुधीर यादव के बीच मारपीट की घटना घटी. मारपीट की घटना में सुधीर कुमार यादव ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अपने पड़ोस के सत्यदेव यादव व विनोद कुमार यादव को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. दोनों घायलों को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ भपटियाही में भर्ती कराया. डॉ एसके सत्या ने दोनों घायलों का इलाज किया. घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >