जमीन विवाद में मारपीट, सात जख्मी

तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं. जिसको नरपतगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया है

बलुआ बाजार. भीमपुर थाना क्षेत्र के ठूठी पंचायत स्थित के वार्ड नंबर 08 में शनिवार की सुबह दो पक्षो में जमकर मारपीट हो गयी. घटना में एक पक्ष के कुल सात लोग घायल हो गये. जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं. जिसको नरपतगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया है. जानकारी मुताबिक शनिवार की अहले सुबह दो पक्ष जमीन विवाद को लेकर आपस में भिड़ गये. मारपीट की घटना में जमीशा खातून, मदिना खातून, मर्जिना खातून, मो आदिल, मो आलम, सवाना खातून व मो असलम घायल बताया जा रहा है. मारपीट की घटना को लेकर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाये हैं. इस बाबत एसपी शैशव यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. भीमपुर थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >