22 लीटर देसी शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

पिता-पुत्र गिरफ्तार

जदिया.

जदिया पुलिस ने गुरुवार की देर शाम गुड़िया पंचायत के खंगारपट्टी गांव में वाहन चेकिंग के दौरान 22 लीटर देसी शराब के साथ पिता- पुत्र को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया तो बाइक सवार बाइक को तेजी से भगाते हुए एक दरबाजे पर बाइक खड़ी कर भागने लगा. जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया. बाइक की तलाशी लेने पर बाइक की डिक्की से 03 लीटर शराब बरामद किया हुआ. जिसके बाद पकड़े गये बाइक सवार की घर की तलाशी ली तो उनके घर से 19 लीटर देसी शराब बरामद हुआ. पूछताछ में गिरफ्तार दोनों तस्कर ने अपना नाम श्यामनारायण यादव व निर्मल कुमार बताया. जो रिश्ते में पिता -पुत्र बताये जाते है. बताया कि गिरफ्तार पिता-पुत्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >