चार दिवसीय दौरे पर सुपौल आ रहे हैं अमीर-ए-शरीयत फ़ैसल रहमानी

अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षाविद् और इस्लामिक स्कॉलर हैं फ़ैसल रहमानी

सुपौल. इमारत-ए-शरिया बिहार, झारखंड, ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के अमीर-ए-शरीयत तथा खानकाह रहमानी के सज्जादा नशीं हजरत मौलाना अहमद वली फ़ैसल रहमानी विभिन्न धार्मिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए 31 मई से सुपौल के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे. यह जानकारी इमारत-ए-शरिया के सुपौल जिला सचिव सह समाजसेवी मो. जमालउद्दीन ने दी. धार्मिक के साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय है इमारत-ए-शरिया उन्होंने बताया कि इमारत-ए-शरिया केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती है. संस्था गरीब परिवारों की सहायता, जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति, गरीब बेटियों के विवाह तथा आगलगी और बाढ़ जैसी आपदाओं के दौरान राहत कार्य संचालित करती रही है. कुसहा त्रासदी के दौरान भी संस्था ने की थी मदद उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 की कुसहा त्रासदी के दौरान भी इमारत-ए-शरिया ने कई महीनों तक प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराई थी. मो. जमालउद्दीन ने कहा कि मौलाना फ़ैसल रहमानी का कार्यक्रम सुपौल सदर प्रखंड के अलावा किशनपुर और छातापुर प्रखंड के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं मदरसों में आयोजित किया गया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षाविद् और इस्लामिक स्कॉलर हैं फ़ैसल रहमानी उन्होंने बताया कि मौलाना फ़ैसल रहमानी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिक्षाविद् और इस्लामिक स्कॉलर हैं. कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने वहां कई वर्षों तक अध्यापन कार्य किया. इसके अलावा विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों में प्रबंधकीय पदों पर भी अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे विभिन्न देशों में आयोजित कार्यक्रमों में इस्लामिक स्कॉलर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं. दौरे को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. मो. जमालउद्दीन ने बताया कि इमारत-ए-शरिया की मजलिस-ए-शूरा के सदस्य मो. एहसानुल हक, कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी, नासिर एहसान एवं सद्दाम हुसैन कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >