जनता दरबार में दो मामलों का हुआ निष्पादन

जनता दरबार में भूमि संबंधित 5 नए और 30 पुराने मामले आए

त्रिवेणीगंज. थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता राजस्व कर्मचारी अजय कुमार और थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने की. जनता दरबार में भूमि संबंधित 5 नए और 30 पुराने मामले आए. इसमें दो पुराने मामले का निष्पादन किया गया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि जनता दरबार में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से जमीन विवाद को लेकर 35 मामले आए. इनमें दोनों पक्ष द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज के अवलोकन व उनकी दलीलों को सुनने के बाद दो मामले का निष्पादन कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >