election news किशनपुर प्रखंड में मतदाता जागरूकता रैली आयोजित

रैली के माध्यम से क्षेत्रवासियों को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया तथा नारे लगाए गए लोकतंत्र को मजबूत बनाएं,

election news सुपौल आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर किशनपुर परियोजना अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु एक बैठक एवं रैली का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला पर्यवेक्षिकाओं, सीडीपीओ तथा स्थानीय मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. बैठक के दौरान सभी प्रतिभागियों ने लोगों से अपील की कि वे 11 नवम्बर 2025 को अपने निकटतम मतदान केंद्र पर पहुंचकर शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें. रैली के माध्यम से क्षेत्रवासियों को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया तथा नारे लगाए गए लोकतंत्र को मजबूत बनाएं, मतदान अवश्य कराएं. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें अपने मताधिकार के प्रति जिम्मेदार बनाना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >