सभी राजनीतिक दलों को आचार संहिता का करना होगा पालन

11 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है.

– विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम व एसपी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा – संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर की जाएगी अतिरिक्त बलों की तैनाती त्रिवेणीगंज विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. सोमवार को जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम सावन कुमार एवं एसपी शरथ आरएस ने अनुमंडल क्षेत्र के कई इलाकों का दौरा कर चुनावी माहौल और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. इस दौरान डीएम ने कहा कि 11 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है. उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में सुपौल जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है, जिसके मद्देनजर सभी अधिकारी और कर्मी चुस्त व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटे हैं. डीएम ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान सभी राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों और समर्थकों को आदर्श आचार संहिता का पालन करना होगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अनुशासनहीनता या नियम का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रशासन का मुख्य उद्देश्य शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान कराना है ताकि हर मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके. बताया कि जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, रैली और जनसभा की संख्या बढ़ रही है. ऐसे में जिला प्रशासन ने माहौल शांत बनाए रखने के लिए अधिकारियों को गश्त, निगरानी और संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि जिले के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की पहचान कर ली गई है, वहां अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी. मतदान के दिन पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे, ताकि मतदाता बिना किसी भय के मतदान कर सकें. मौके पर निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम अभिषेक कुमार, एसडीपीओ विभाष कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान, थानाध्यक्ष राकेश कुमार, सीओ प्रियंका सिंह आदि मौजूद थी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >