जीविका दीदियों ने मतदाताओं को मतदान के लिए किया प्रेरित

मतदाता जागरुकता अभियान के तहत प्रभातफेरी, जागरुकता रैली, रंगोली एवं मेंहदी निर्माण, संकल्प सभा, संध्या चौपाल और कैंडल मार्च का आयोजन किया गया.

सुपौल विधानसभा चुनाव में सभी मतदाताओं से मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर जीविका द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. सोमवार को जीविका दीदियों ने बड़े स्तर पर मतदाता जागरुकता अभियान चलाया. उन्होंने गांव की सबसे वृद्ध मतदाताओं और महिलाओं को साथ लेकर घर-घर जाकर और व्यक्तिगत संपर्क करते हुए मतदान का अलख जगाया. बुजुर्ग मतदाताओं ने अपने हाथों में मतदान से संबंधित बातों की तख्तियां लेकर नए मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया. घर की बहुएं भी मतदाता जागरुकता अभियान में शामिल हुई. जिले के सभी प्रखंडों में जागरुकता रैली निकाली गई और मानव श्रृंखला का निर्माण करते हुए मतदान के प्रति जीविका दीदियों और सभीं कैडर ने एकरूपता दिखाई. 11 नवंबर को मतदान है लिहाजा जीविका से संबद्ध सभी सामुदायिक संगठनों की विशेष बैठक आयोजित करते हुए मतदान के लिए संकल्प लिया गया. मतदाता जागरुकता अभियान के तहत प्रभातफेरी, जागरुकता रैली, रंगोली एवं मेंहदी निर्माण, संकल्प सभा, संध्या चौपाल और कैंडल मार्च का आयोजन किया गया. जिला परियोजना प्रबंधक दीपक कुमार यादव ने सभी परियोजना कर्मियों और कैडर को मतदाता जागरुकता अभियान के क्रियान्वयन एवं चुनाव के दिन घर- घर से मतदाताओं को मतदान केंद्र तक वोट देने के लिए ले जाने के लिए दिशा निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >