पॉक्सो एक्ट के आरोपी के घर ढ़ोल बजाकर चिपकाया इस्तेहार

पॉक्सो एक्ट के आरोपी के घर ढ़ोल बजाकर चिपकाया इस्तेहार

फोटो – 14 कैप्सन – इस्तेहार चिपकाती पुलिस. प्रतिनिधि, वीरपुर भीमनगर पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के बसंतपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 03 में ढ़ोल बजाकर स्थानीय निवासी सह भीमनगर थाना कांड संख्या 55/2023 के आरोपी अरुण पासवान के घर इस्तेहार चिपकाया. इस दौरान घर के लोगों को पहले पूछताछ की गई और घर के सदस्यों से कहा गया कि आरोपित अरुण पासवान काफी दिनों से फरार चल रहा है. इस्तेहार के बाद भी यदि अरुण पासवान अपने आप को पुलिस के हवाले नहीं करता है तो उसके घर में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, थाना के सब इंस्पेक्टर जयनंदन प्रसाद व थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि बैद्यनाथपुर वार्ड नंबर 03 में आधा घंटा तक ढ़ोल बजाकर लोगों को सूचना दी गयी कि पॉक्सो एक्ट के नामजद अभियुक्त अरुण पासवान काफी दिनों से फरार चल रहे हैं. पिछले दिनों घर वालों को इसकी सूचना दी गई थी. लेकिन अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था. विशेष न्यायाधीश पॉक्सो सुपौल के आदेशानुसार पुलिस ने कार्रवाई की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >