जिलाधिकारी सावन कुमार ने संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से मामलों के निष्पादन का दिया आदेश सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार ने सोमवार को कार्यालय कक्ष में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान कुल छह आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर जिलाधिकारी ने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. जन संवाद के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों को लेकर फरियादी पहुंचे थे. जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामलों का त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है. किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई कर उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, ताकि लोगों को समय पर न्याय और राहत मिल सके.
जन संवाद में डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं, छह आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश
जिन पर जिलाधिकारी ने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया.
