डीएम ने किया प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उन्होंने उपस्थित कर्मियों को अपने निर्वाचन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ करने का निर्देश दिया

सुपौल. विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के क्रम में जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा शनिवार को दूसरे दिन भी सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मियों से संवाद स्थापित किया तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने उपस्थित कर्मियों को अपने निर्वाचन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ करने का निर्देश दिया. साथ ही जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी यह सुनिश्चित करें कि आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराया जाए. इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >