छठ पर्व की तैयारी को लेकर डीएम व एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण

अधिकारियों ने घाटों की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया

सुपौल. आगामी छठ पर्व को लेकर जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने जिले के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने घाटों की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पीने के पानी, मोबाइल शौचालय तथा चिकित्सीय सहायता जैसी सभी आवश्यक तैयारियों को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया. पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, गश्त व्यवस्था और यातायात नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सतर्कता बरती जाए और सभी घाटों पर पुलिस बल की सक्रिय मौजूदगी बनी रहे. इस अवसर पर मुख्य पार्षद नगर परिषद राघवेंद्र झा राघव, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अरविंद कुमार सिंह तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे. जिलाधिकारी ने विशेष रूप से गांधी मैदान, बीआरसी परिसर और शनि मंदिर के आसपास स्थित प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने, घाटों पर प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने, चिकित्सा सुविधा और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराने, नदी के किनारों पर सुरक्षा घेरा बनाया जाने, घाटों की ओर जाने वाले मार्गों की मरम्मत एवं सफाई शीघ्र पूरी करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >