छठ पर्व की तैयारी को लेकर डीएम व एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने भीड़-नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन तथा सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

त्रिवेणीगंज. आगामी छठ पर्व को लेकर सुपौल जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने संयुक्त रूप से त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, अधिकतम साफ़-सफ़ाई और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की. जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि घाटों पर प्रकाश, पेयजल, शौचालय, बैरिकेडिंग एवं मेडिकल सहायता जैसी सभी जन-सुविधाएँ समय पर सुनिश्चित की जाएं, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने भीड़-नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन तथा सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि संवेदनशील घाटों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और महिला श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पर्याप्त महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी. अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित करने पर बल दिया कि छठ घाटों पर स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाए और सभी तैयारियां समय पर व पूर्ण मुस्तैदी के साथ संपन्न हो. जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन छठ पर्व के सफल आयोजन हेतु पूर्णतः तैयार है और सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण प्रदान किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >