SUPAUL परमानंदपुर पंचायत भवन में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के फर्जीवाड़े की रोक लगाने को लेकर चर्चा

पंचायत भवन में गुरुवार को मुखिया चंद्रकला देवी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

वीरपुर (सुपौल ) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट SUPAUL NEWS : हाल के दिनों में बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के फर्जीवाड़े के बाद बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा के द्वारा मुखिया, ग्राम पंचायत सचिव और आंगनबाड़ी सेविका पर हुए स्पष्टीकरण के बाद प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बैठकों का दौर जारी है और इसी क्रम परमानंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 05 स्थित पंचायत भवन में गुरुवार को मुखिया चंद्रकला देवी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड क्षेत्र में पूर्व के दिनों में हुए फर्जीवाड़े को लेकर कई प्रकार की चर्चाएं की गई. कई सदस्यों ने बताया कि पंचायत के ग्राम कचहरी के सचिव नीलम देवी जो नियमित पंचायत भवन में नहीं आती है उन्हें नियमित पंचायत भवन में बैठने की बात पर जोर दिया गया. वही बैठक के दौरान जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र की पारदर्शिता के लिए प्रस्ताव लिया गया कि जन्म और मृत्यु दोनों के प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए वार्ड सदस्य का हस्ताक्षर एवं मोहर अनिवार्य होगा. उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से उक्त सभी बातों पर अपनी सहमति जताई. आयोजित बैठक में पंचायत सचिव रामानंद राम, कार्यपालक सहायक मीनू कुमारी, विकास मित्र प्रकाश राम, आंगनबाड़ी सेविका सुनीता देवी, पाकीजा, नायला, रुक्का कुमारी, जैनब खातून, उपमुखिया बीबी रिजवाना, वार्ड सदस्य रविन्द्र कुमार, मुर्शीद, सोमी राम, बीबी नूरजहां, संजू देवी समेत पंचायत के अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >