छठ घाट पर श्रद्धालुओं को नहीं हो परेशानी: डीएम

छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है

त्रिवेणीगंज छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. शनिवार को डीएम सावन कुमार एवं एसपी शरथ आरएस ने नगर परिषद क्षेत्र के बघला नदी, चिलौनी नदी, डपरखा स्थित मुरलीगंज शाखा नहर छठ घाट का निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम ने घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी एवं बैरिकेडिंग से संबंधित जानकारी ली. उन्होंने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर पूरी कर ली जाए. कहा कि छठ बिहार का एक महत्वपूर्ण पर्व और अनुष्ठान हैं, जिसे लोक आस्था का महापर्व भी कहते हैं. जिसमें पवित्रता पर विशेष बल दिया जाता है. इसी की तैयारी को लेकर निरीक्षण किया गया है. साथ ही तैयारी को लेकर निर्देश दिशा गया है. कहा कि मुख्य मुख्य पार्षद की मौजूदगी में हर जरूरी व्यवस्था पूरी की जा रही है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य हैं कि बेहतर छठ घाट यहां पर लोगों के लिए तैयार किया जाय. मौके पर मुख्य पार्षद संगीता कुमारी यादव, एसडीएम अभिषेक कुमार, बीडीओ अभिनव भारती, सीओ प्रियंका सिंह आदि मौजूद थी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >