डिप्टी सीएम का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

किशनपुर बाजार में जगह-जगह फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया

सुपौल/ किशनपुर. बिहार के डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव के किशनपुर आगमन पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया. किशनपुर बाजार में जगह-जगह फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया. डिप्टी सीएम के काफिले के किशनपुर पहुंचते ही सड़क के दोनों ओर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी. जदयू नेताओं और भाजपा कार्यकर्ता ने उनका स्वागत किया. स्वागत के दौरान क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कई लोगों ने ज्ञापन भी सौंपा. इस मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप यादव, डॉ जगरनाथ यादव, अरशद हुसैन उर्फ गोपी, शैलेन्द्र यादव, सत्यनारायण मेहता, रमेश ठाकुर, जगदीश प्रसाद यादव, राघवेन्द्र साह, जदयू युवा जिला ध्यक्ष प्रियंका कुमारी, जयकृष्ण पासवान, पप्पू जायसवाल, प्रो शिवनारायण विश्वकर्मा, कालेश्वर मंडल, मंगल सादा आदि लोग मौजूद थे. कई कार्यक्रम में शामिल होंगे डिप्टी सीएम सुपौल सीमा प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं का काफिला डिप्टी सीएम के आवास की ओर मुड़ गया. लेकिन डिप्टी सीमए सीधे सर्किट पहुंच गये. जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से विकास व संगठन के संबंध में जानकारी प्राप्त किया. इसके साथ ही डीएम सावन कुमार एवं एसपी शरथ आरएस से भी जिले में चल रहे कल्याणकारी योजनाओं के सदर्भ में जानकारी प्राप्त कर निर्देशित किया. डिप्टी सीमए शुक्रवार को जिले के कई स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं शनिवार को सदर प्रखंड के हरिजन उच्च माध्यमिक विद्यालय सिहे का जायजा लेंगे. उसी गांव में स्व लड्डु लाल मंडल के प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इसके बाद त्रिवेणीगंज स्थित डिग्री कॉलेज के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे. रविवार को वह बीएनएमयू मधेपुरा के सम्मान समारोह में शामिल होंगे. सहित कई कार्यक्रम में शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >