सीएचसी में महिला चिकित्सक की पोस्टिंग की मांग

गर्भवती महिलाओं का सही ढंग से इलाज नहीं हो पाता है

सरायगढ़. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में महिला चिकित्सक नहीं रहने के कारण महिला रोगियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं खास कर गर्भवती महिलाओं के लिए सही ढंग से इलाज नहीं हो पाता है. प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, जदयू जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, मुखिया विजय यादव, महारानी देवी, सतीश पांडे, बीवी शहनाज, श्याम कुमार यादव, गणेश राम, प्रभा यादव, शाहिद ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए महिला चिकित्सक का पोस्टिंग करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >