जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 22 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

प्रभारी जिलाधिकारी सारा अशरफ ने सुनी आमजनों की समस्याएं

– प्रभारी जिलाधिकारी सारा अशरफ ने सुनी आमजनों की समस्याएं

सुपौल

समाहरणालय परिसर स्थित लहटन चौधरी सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिला जनता दरबार में आमजनों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई. जनता दरबार की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी सारा अशरफ ने की. जनता दरबार के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 22 आवेदन प्रभारी जिलाधिकारी को सौंपे. उन्होंने सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है. जनता दरबार के माध्यम से लोगों को अपनी बात सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिलता है, जिससे शिकायतों के निवारण में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होती है. इस अवसर पर अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, जिला नजारत उप समाहर्ता विकास कुमार कर्ण, विशेष कार्य पदाधिकारी अमित कुमार, वरीय उप समाहर्ता अंजु कुमारी सहित विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >