कंटेनर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चालक घायल

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि घायल को सिर में गंभीर चोट लगी है

– सिमराही नगर पंचायत के धमपट्टी मस्जिद के पास की घटना – गंभीर रूप से घायल चालक को हायर सेंटर किया गया रेफर राघोपुर. सिमराही में एनएच 27 पर धर्मपट्टी मस्जिद के पास गुरुवार को तेज रफ्तार कंटेनर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में सिटी रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि सिमराही नगर पंचायत के धर्मपट्टी वार्ड नंबर एक निवासी मो अलाउद्दीन ई-रिक्शा लेकर जा रहा था. इसी दौरान धर्मपट्टी मस्जिद के पास तेज रफ्तार में जा रहे कंटेनर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में चालक अलाउद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद चालक कंटेनर लेकर फरार हो गया. उधर, ठोकर की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे. लोगों ने घायल को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि घायल को सिर में गंभीर चोट लगी है. थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >