सुपौल-अररिया नई रेलवे लाइन निर्माण में अनियमितता का आरोप लगा, कार्य रोका

सुपौल-अररिया नई रेलवे लाइन निर्माण में अनियमितता का आरोप

कटैया-निर्मली सुपौल-अररिया नई रेलवे लाइन निर्माण में ग्रामीणों ने संवेदक द्वारा घटिया तरीके से निर्माण कार्य करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर शुक्रवार को काम बंद करवा दिया. प्रदर्शन कर रहे नीरज कुमार मेहता, संजय मंडल, रविंद्र राम, कमल मंडल सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि सुपौल-अररिया नई रेलवे लाइन थुमहा में स्टेशन निर्माण कार्य में दोनों ओर संवेदक द्वारा घटिया तरीके से साइडर निर्माण कार्य किया जा रहा है. बताया कि इसमें आठ एम एम सरिया का रिंग और 10 एम एम का सरिया लगाना है. जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं किया जा रहा है. ग्रामीणों ने वरीय अधिकारी से जांच कर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >