पूर्व विधायक के निधन पर शोकसभा का आयोजन

पूर्व विधायक के निधन पर शोकसभा का आयोजन

छातापुर : पूर्व विधायक व भाकपा के बिहार राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह के निधन पर पार्टी के द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया. मुख्यालय बाजार स्थित धर्मशाला में पार्टी के अंचल सचिव रघुनंदन पासवान के नेतृत्व में आयोजित शोक सभा में कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की.

शोक सभा में जगदेव यादव, सूर्यनारायण पासवान, बेचन सिंह, फुलेश्वर पासवान, मूलचंद, जगदीश शर्मा, जगन राम, शंकर कुमार पासवान, सुमन पासवान, शंकर राम, बाबुलाल उरांव, रामप्रसाद उरांव, रमेश राम, विद्यानंद पासवान, अर्जुन मेहता, विंदी पासवान, मो अताबूल, मो शमशेर, मो सादिर आदि थे.

Post By : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >