सुल्तानगंज नप के सभापति के निधन पर शोक सभा आयोजित

सभा की शुरुआत स्व राजकुमार गुड्डू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुई

वीरपुर. भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू का शनिवार को पटना स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे 28 अप्रैल को नगर परिषद कार्यालय में हुई गोलीबारी की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे. लगभग 12 दिनों तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली. 28 अप्रैल को सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में टेंडर प्रक्रिया के दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी. इस घटना में सभापति राजकुमार गुड्डू को गोलियां लगी थी. जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसी घटना में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई थी. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रामधनी यादव, जो डिप्टी चेयरमैन के पति था, उसे गिरफ्तार किया था. बाद में पुलिस मुठभेड़ में उसकी भी मौत हो गई. राजकुमार गुड्डू के निधन पर नगर पंचायत कार्यालय वीरपुर के सभागार में मुख्य पार्षद सुशील कुमार की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. सभा की शुरुआत स्व राजकुमार गुड्डू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुई. इस दौरान पार्षद कमल सिंह, रंजीत सिंह, रिंकू गुप्ता, सागर साह, सुधीर देवी, विनोद ठाकुर, साधना देवी समेत कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >