छातापुर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर विधायक ने जलाये 500 दीप, युवाओं ने किया रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर छातापुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने युवाओं का हौसला बढ़ाया और गणेश चतुर्थी पूजनोत्सव में महिलाओं के साथ 500 दीये जलाए.

Chhatapur PM Modi Birthday Program: छातापुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को छातापुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. स्थानीय विधायक सह पूर्व कैबिनेट मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर रक्तदान करने वाले युवाओं का उत्साह बढ़ाया. इसके बाद मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित गणेश चतुर्थी पूजनोत्सव में पहुंचे और महिलाओं के साथ दीप प्रज्वलित किया.

रक्तदान शिविर में युवाओं का बढ़ाया उत्साह

भाजयुमो की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी छातापुर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था. विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने वाले युवाओं की सराहना की. उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए इसे जरूरतमंद लोगों के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवा बताया.

शिविर में रक्तदान करने वाले भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष भोगानंद राजा, रौशन कुमार, राजेश कुमार ठाकुर, विक्रम कुमार और राजन कुमार झा सहित अन्य युवाओं को विधायक ने छेना मिठाई और जूस ग्रहण कराया.

मौके पर बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता, सीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन कुमार, थानाध्यक्ष प्रमोद झा, डॉ. प्रभात भास्कर, बीएचएम रविंद्र कुमार शर्मा, ब्लड बैंक की किरण मिश्रा सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

महिलाओं ने जलाये 500 दीप

रक्तदान शिविर के बाद विधायक मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित गणेश चतुर्थी पूजनोत्सव में पहुंचे. उन्होंने भगवान गणेश की प्रतिमा का दर्शन किया और महिलाओं के साथ मिलकर करीब 500 दीप जलाये.

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है. अभियान के पहले दिन रक्तदान शिविर आयोजित किया गया और महिलाओं के साथ दीप जलाये गये. उन्होंने कहा कि महिलाओं ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री के प्रति स्नेह और आशीर्वाद की भावना व्यक्त की.

Chhatapur PM Modi Birthday Program: 'जिसने जीवन संवारा उसे आशीर्वाद हमारा' का संदेश

विधायक ने कहा कि महिला सशक्तीकरण से जुड़े कई निर्णयों के कारण कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने प्रधानमंत्री के प्रति समर्पण का भाव दिखाया और उनके स्वस्थ एवं प्रसन्न रहने की कामना की.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे समय से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान 'जिसने जीवन संवारा उसे आशीर्वाद हमारा' की भावना के साथ सेवा दिवस पखवाड़ा मनाने की बात कही गयी.

कार्यक्रम में शालिग्राम पांडेय, गौरीशंकर भगत, पवन कुमार हजारी, प्रशांत झा उर्फ काली झा, सुशील कर्ण, सूरज चंद्र प्रकाश, रामटहल भगत, गुंजन भगत, गोपाल आचार्य, मिथिलेश सिंह, धर्मेंद्र चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर देशभर से मिले शुभकामना संदेशों और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया तथा सेवा गतिविधियों में जुटे लोगों की सराहना की.

Also Read: JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नहीं पहुंचे अनंत सिंह, एक मंच पर दिखे नीतीश-निशांत, चल रही है बैठक

Also Read: पटना सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया जा रहा परिसर, सर्च ऑपरेशन शुरू

महिलाओं के साथ दीप जलाते हुए व रक्तदान करने वालों को जुस पिलाते विधायक | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार पप्पू

संजय कुमार पप्पू प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. छातापुर (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >