स्थानांतरित पदाधिकारी को समारोह पूर्वक दी गयी विदाई, वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा

विदाई समारोह की अध्यक्षता बार काउंसिल के सचिव लक्ष्मी नारायण राण ने की

वीरपुर. व्यवहार न्यायालय परिसर में एसडीजेएम नंदिता कुमारी, मुंसिफ सुधीर कुमार एवं ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पंकज कुमार के स्थानांतरण पर उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. विधिज्ञ संघ के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित पुस्तकालय भवन में आयोजित विदाई समारोह की अध्यक्षता बार काउंसिल के सचिव लक्ष्मी नारायण राण ने की, जहां विदाई समारोह में उक्त न्यायिक पदाधिकारी को बुके, पाग, माला, शॉल, कलम व डायरी देकर सम्मानित किया गया. मौके पर उपस्थित एसीजेएम अमित गौरव ने स्थानांतरित पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना की. वहीं संघ के अध्यक्ष श्यामानंद मिश्र ने कहा कि स्थानांतरित न्यायिक पदाधिकारी ने हमेशा त्वरित न्याय देने के लिए प्रयासरत रहे. समारोह का संचालन करते हुए संघ के सचिव लक्ष्मी नारायण राण ने कहा कि स्थानांतरित पदाधिकारी बार एसोसिएशन एवं बेंच के बीच बेहतर समन्वय बनाकर निष्पक्ष न्याय देने के लिए प्रयासरत रहे. इस अवसर पर संघ के वरीय अधिवक्ता किशन कुमार यादव, लालन प्रसाद सिंह, राज नारायण देव, मृत्युंजय सिंह, शैलेन्द्र प्रसाद मंडल, शिव नाथ साहू, प्रभाकर सिंह, अशोक झा समेत दर्जनों अधिवक्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >