सुपौल में जनगणना का काम तेज, 98.5 प्रतिशत HLB कार्य पूरा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

Census Update 2027: जनगणना 2027 को लेकर सुपौल प्रशासन अलर्ट मोड में, 4135 HLB का काम पूरा

Census Update 2027: सुपौल से राजीव झा की रिपोर्ट. जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर सुपौल जिला प्रशासन ने काम तेज कर दिया है. जिलाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी सावन कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में चल रहे हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग कार्यों की समीक्षा की. समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने और डाटा सत्यापन में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए. जिले में अब तक 98.5 प्रतिशत एचएलबी कार्य पूरा कर लिया गया है, जिसे प्रशासन बड़ी उपलब्धि मान रहा है.

4198 में से 4135 एचएलबी कार्य पूरे, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत जिले में कुल 4198 एचएलबी कार्य निर्धारित किए गए थे. प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार इनमें से 4135 एचएलबी में मार्किंग और डाटा एंट्री का काम पूरा कर लिया गया है. शेष कार्यों को भी तेजी से पूरा करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों और प्रगणकों को दिया गया है.

जिलाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों में से एक है. ऐसे में डाटा एंट्री और लिंकिंग में किसी भी प्रकार की गलती स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी चार्ज जनगणना अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्यवेक्षकों के माध्यम से हर डाटा का सटीक सत्यापन सुनिश्चित कराया जाए.

डाटा सत्यापन पर प्रशासन का फोकस, समय सीमा में काम पूरा करने का लक्ष्य

बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रगणकों द्वारा किए गए कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए. साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी लंबित एंट्री समय सीमा के भीतर पूरी हो जाएं. प्रशासन का कहना है कि सुपौल जिले में जनगणना का कार्य तेजी से चल रहा है और तय समय में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग से जुड़े सभी कार्यों में तकनीकी सटीकता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि भविष्य में किसी प्रकार की त्रुटि सामने न आए.

जिले में बढ़ी प्रशासनिक सक्रियता

जनगणना 2027 को लेकर जिले में प्रशासनिक सक्रियता लगातार बढ़ रही है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा बैठक की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि सुपौल जिले को राज्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

Also Read: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की सुरक्षा बढ़ी, पहले से रची गई थी हमले की साजिश, तीसरा आरोपी अब भी फरार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >