डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत शिविर का आयोजन

नियमानुसार निष्पादन कर उन्हें वांछित योजनाओं से लाभान्वित किया जा सकेगा

निर्मली. प्रखंड के प्रभारी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अजितेश झा के नेतृत्व में शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में एससी/एसटी टोले में डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान क्षेत्र के हरियाही, बेला, डगमारा सहित अन्य पंचायत में आयोजित शिविर में सभी विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहकर सरकार की महत्वपूर्ण सेवाओं से वंचित व्यक्तियों एवं परिवारों से आवेदन प्राप्त किया गया. जिसका नियमानुसार निष्पादन कर उन्हें वांछित योजनाओं से लाभान्वित किया जा सकेगा. सरकार की योजनाओं के बारे उपस्थित लोगों को बताया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी शिविरों का निरीक्षण कर कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >