शैक्षणिक परिभ्रमण से बिना रटे होता है अनुभव आधारित ज्ञान

पिपरा प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय जोल्हनियां के बच्चों को रविवार को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत शैक्षणिक परिभ्रमण पर भेजा गया

कटैया-निर्मली पिपरा प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय जोल्हनियां के बच्चों को रविवार को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत शैक्षणिक परिभ्रमण पर भेजा गया. 50 सदस्यीय छात्र- छात्राओं के इस दल को विद्यालय प्रधान रामसागर साह, अध्यक्ष सुनीता देवी एवं सचिव शोभा कुमारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मिथिला हाट के लिए रवाना किया. बस को रवाना करते हुए विद्यालय प्रधान रामसागर साह ने कहा कि यह परिभ्रमण छात्र- छात्राओं को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक स्थलों का भौतिक ज्ञान कराता है, जो कि रटने के बजाय अनुभव-आधारित शिक्षा प्रदान करता है. इसका उद्देश्य व्यावहारिक ज्ञान और शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना है. सचिव शोभा कुमारी ने कहा कि परिभ्रमण से विद्यार्थियों को आध्यात्मिक, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी मिलती है. कहा कि मिथिला हाट एक प्राचीन स्थल है. छात्र- छात्राएं इसे नजदीक से देखेंगे और इतिहास जानेंगे. मौके पर सहायक शिक्षक प्रमोद कुमार मंडल, विरेन्द्र मंडल, रेणु सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >