जेनरल स्टोर से नकदी समेत सामान की चोरी

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि मामले की लिखित सूचना थाना में दिया गया है

छातापुर. मुख्यालय पंचायत वार्ड नंबर 10 स्थित एक जेनरल स्टोर में शनिवार देर रात चोरी की घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने नकदी सहित हजारों की संपत्ति पर हाथ साफ किया है. पीड़ित दुकानदार दिनेश मंडल के अनुसार चोरों ने दुकान के गल्ले से लगभग 4500 रुपये नकद निकाल लिए. इसके अलावा डेकोरेशन में उपयोग होने वाले कुछ महंगे बल्ब, चाय बनाने वाली इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा तथा अन्य खाद्य सामग्री भी चोरी कर ली गई. रविवार सुबह दुकान खोलने के दौरान घटना की जानकारी हुई. दुकान के अंदर सामान बिखरा मिला और गल्ले से रुपये गायब थे. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि मामले की लिखित सूचना थाना में दिया गया है. उन्होंने पुलिस से सामान बरामदगी की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >