छात्र मिथिला हाट व जूलॉजिकल पार्क का करेंगे अवलोकन

प्रधानाध्यापक सूर्य नारायण यादव ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों का बौद्धिक और मानसिक विकास होता है

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत शनिवार को विभिन्न पंचायतों के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए बस से रवाना किया गया. इस दौरान छात्रों को मिथिला की सांस्कृतिक विरासत और जैव विविधता से परिचित कराने के उद्देश्य से अलग-अलग स्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है. मध्य विद्यालय कटैया के छात्र-छात्राओं को लेकर परिभ्रमण बस को पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह और प्रधानाध्यापक सूर्य नारायण यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जूलॉजिकल पार्क अररिया के लिए रवाना किया. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सूर्य नारायण यादव ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों का बौद्धिक और मानसिक विकास होता है. इसी उद्देश्य से विद्यालय द्वारा प्रत्येक वर्ष छात्रों को विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण कराया जाता है. वहीं मिडिल स्कूल भपटियाही के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए बस से मिथिला हाट ले जाया गया. परिभ्रमण बस को विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार और विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव रूबी देवी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर शिक्षक जय कृष्ण कुमार यादव, अर्चना कुमारी, सरिता झा, शेहराना खातून, श्वेता कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे. सभी ने छात्रों को अनुशासन में रहकर यात्रा करने और भ्रमण के दौरान अधिक से अधिक सीखने की सलाह दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >