SUPAUL : 16वीं शताब्दी के राष्ट्र महानायक महाराणा प्रताप के अदम्य पराक्रम व त्याग को स्मरण कर नतमस्तक हुए लोग

कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत स्थित मनोज सिंह के आवासीय परिसर में शनिवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सुपौल के तत्वावधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनायी गई.

जदिया(सुपौल) से उमेश कुमार की रिपोर्ट :

कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत स्थित मनोज सिंह के आवासीय परिसर में शनिवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सुपौल के तत्वावधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनायी गई. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में करणी सेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति रही.

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सुपौल के जिलाध्यक्ष रमण कुमार सिंह सुमन ने की. इस दौरान महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति को याद किया गया. वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के ऐसे महान योद्धा थे जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष का मार्ग नहीं छोड़ा. उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है. जिलाध्यक्ष रमण कुमार सिंह सुमन ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे. समाज को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की आवश्यकता है. कार्यक्रम में मनोज कुमार सिंह, धनजेश सिंह, भूषण सिंह, नन्हे सिंह, अभिमन्यु सिंह, अजय सिंह, राघव सिंह समेत बड़ी संख्या में करणी सेना के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम का समापन राष्ट्र एवं समाज की उन्नति की कामना के साथ किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >