ट्रक की ठोकर से बाइक सवार शिक्षक घायल

ट्रक की ठोकर से बाइक सवार शिक्षक घायल

प्रतिनिधि, छातापुर

मुख्यालय बाजार निवासी व प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला भीमपुर में सहायक शिक्षक आशीष कुमार सोनू मंगलवार को सड़क हादसे में जख्मी हो गए. गंभीर रूप से जख्मी सोनू को उपचार के लिए सीएचसी छातापुर में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. जख्मी शिक्षक के भाई गुड्डू भगत ने बताया कि पूर्वाह्न काल सोनू विद्यालय से बाइक से अकेले घर लौट रहा था. इसी क्रम में एसएच 91 पर पनोरमा पब्लिक स्कूल रामपुर के समीप पीछे से आ रहे असंतुलित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया. टक्कर के बाद वह बाइक सहित हाइवे पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. बताया कि सोनू हेलमेट पहने हुआ था. अन्यथा हादसे में उसकी जान भी जा सकती थी. उसके हाथ व पैर में गंभीर जख्म हो गया है. समुचित इलाज के लिए पूर्णिया स्थित एक निजी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >