बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, जख्मी

युवक की नाजुक हालत को देखते हुए वहां से दरभंगा रेफर कर दिया गया

छातापुर. छातापुर थाना क्षेत्र के हसनपुर स्थित रानीपट्टी नहर सड़क पर बुधवार की देर रात बदमाशों ने एक 24 वर्षीय युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को उपचार के लिए सीएचसी छातापुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. युवक की नाजुक हालत को देखते हुए वहां से दरभंगा रेफर कर दिया गया. जख्मी युवक राजेश्वरी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेश्वरी पूर्वी पंचायत वार्ड संख्या 03 निवासी चंदेश्वरी यादव का 24 वर्षीय पुत्र दिलीप यादव बताया जा रहा है. जख्मी युवक की मां चंपा देवी ने बताया कि दिलीप बाहरी प्रदेश में मंडी में ठेकेदारी का कार्य करता है. बुधवार को वह कटही स्थित अपने खेत का मुआयना करने गया था. जिसके बाद वह बाहरी प्रदेश मजदूर ले जाने को लेकर उससे बात करने गया. रात्रि करीब 12 बजे घर लौटने के क्रम में नहर पुल के समीप दो बाइक पर सवार चार युवकों ने दिलीप को घेरकर गोली मार दी. चंपा देवी ने बताया कि गोली लगने के बाद जख्मी हालत में दिलीप ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन सभी मौके से भाग निकले. बताया कि घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने दिलीप को घर पहुंचाया. बताया कि दिलीप ने चार में दो बदमाश को पहचान लिया है. जिसमें एक बदमाश दिलीप का दोस्त है. घटना की सूचना बाद राजेश्वरी थाना पुलिस और डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सीएचसी छातापुर ले गई. कहते हैं थानाध्यक्ष छातापुर थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने बताया कि जख्मी ने जिन युवकों का नाम बताया है उसके घर छापेमारी की गई है. घटना के बाद से सभी आरोपित फरार हैं. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. प्राप्त आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >