16,50,200 नेपाली रुपये लेकर बाइक सवार गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर एसएसबी जवानों ने की कार्रवाई

– गुप्त सूचना पर एसएसबी जवानों ने की कार्रवाई वीरपुर. एसएसबी 45वीं बटालियन सीमा चौकी नियोर के जवानों ने शुक्रवार को 16 लाख 50 हजार नेपाली मुद्रा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर अवैध कार्य पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी द्वारा लगातार प्रयास जारी है. इसी क्रम में सूचना मिली कि सीमा चौकी नियोर के जिम्मेवारी क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 228/1 के पास से नेपाली मुद्रा की तस्करी होने की संभावना है. सूचना पर सीमा क्षेत्र में बिहार पुलिस के साथ संयुक्त सघन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान एक बाइक सवार को भारत से नेपाल की ओर जाते हुए संदिग्ध अवस्था में रोका गया. तलाशी के दौरान बाइक सवार के पास से 16 लाख 50 हजार 200 नेपाली रुपये बरामद किए गए. पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम भगवत कुमार साह बताया, जो नेपाल के गोबिंदपुर का रहने वाला है. वह नेपाली मुद्रा के विषय में कोई संतोषजनक उत्तर या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. बरामद नेपाली मुद्रा को जब्त करते हुए मौके पर ही आवश्यक दस्तावेज व जब्ती सूची तैयार की गई. बरामद नेपाली मुद्रा ओर बाइक के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को एलसीएस कुनौली को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >