bihar election 2025 : ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के कमीशनिंग कार्य शुरू

bihar election 2025: ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के कमीशनिंग कार्य शुरू

निर्वाची पदाधिकारियों की देखरेख में संचालित किया जा रहा है कार्य ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों को स्ट्रॉन्गरूम में रखा जा रहा सुरक्षित सुपौल विधानसभा चुनाव को लेकर निर्मली, पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज एवं छातापुर विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के कमीशनिंग कार्य रविवार से शुरू हो गया है. निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार यह प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारियों की देखरेख में संचालित की जा रही है. कमीशनिंग कार्य के दौरान बीयू में बैलेट पेपर लगाया जा रहा है. सीयू में उम्मीदवारों की सेटिंग की जा रही है तथा वीवीपैट में उनके चुनाव चिन्ह लोड किए जा रहे हैं. इसके बाद सभी मशीनों को एड्रेस टैग एवं पिंक पेपर सील से सील कर सुरक्षित रखा जा रहा है. निर्मली विधानसभा क्षेत्र का कमीशनिंग स्थल बीएसएस कॉलेज, पिपरा का आईटीआई कॉलेज, सुपौल का बीएसएस कॉलेज, त्रिवेणीगंज का आईटीआई कॉलेज, छातापुर विधानसभा क्षेत्र का कमीशनिंग स्थल बीएसएस कॉलेज बनाए गए हैं. कमीशनिंग प्रक्रिया के दौरान चुनाव लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों को या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों को उपस्थित रहकर पूरी प्रक्रिया की देखरेख करने के लिए लिखित सूचना संबंधित निर्वाची पदाधिकारी द्वारा दी गई है. सभी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत स्ट्रॉन्गरूम में सुरक्षित रखा जा रहा है. कमीशनिंग कार्य पूर्ण होने के बाद मतदान दिवस से पूर्व निर्धारित डिस्पर्सल दिवस पर अभ्यर्थियों की उपस्थिति में पूर्ण वीडियोग्राफी के साथ मशीनों को स्ट्रॉन्गरूम से निकालकर मतदान केन्द्रों पर रवाना किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >